Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 08:07 AM
बिहार से अफीम लाकर जालंधर, लुधियाना में सप्लाई करने वाले सजायाफ्ता अपराधी को जालंधर देहात पुलिस ने अफीम समेत गिरफ्तार किया है। जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज इंस्पैक्टर मोहिन्द्र सिंह व...
जालंधर (प्रीत) : बिहार से अफीम लाकर जालंधर, लुधियाना में सप्लाई करने वाले सजायाफ्ता अपराधी को जालंधर देहात पुलिस ने अफीम समेत गिरफ्तार किया है। जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज इंस्पैक्टर मोहिन्द्र सिंह व ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जी.टी. लिंक रोड, डल्लेवाल, गोराया के निकट से तस्कर राजवीर सिंह उर्फ कालू पुत्र कुलवन्त सिंह वासी किला राएपुर, लुधियाना को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी आजकल लुधियाना के बस्ती जोधेवाल इलाके में पंजशील कालोनी में रह रहा था।
फरवरी में बेल पर छूटा था राजवीर
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक राजवीर आपराधिक प्रवृत्ति का है। साल 2012 में जिला रोपड़ के चमकौर साहिब इलाके में किसी ढाबे पर हुए मामूली विवाद के दौरान शराब की बोतल तोड़कर अपने साथ बैठे व्यक्ति के सिर में दे मारी थी, जिस कारण उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। हत्या के मामले में आरोपी राजवीर को उम्रकैद हुई। इसी साल फरवरी माह में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राजवीर को बेल मिल गई। बेल पर जेल से बाहर आने पर राजवीर अफीम तस्करी के धंधे में लग गया।
जेल में बना राजवीर का तस्करों से नैटवर्क
सूत्रों की मानें तो राजवीर का अफीम तस्करों से नैटवर्क भी जेल से ही बना। जेल में कुछ तस्कर उसके साथ बंद थे। पुलिस उक्त तस्करों को ढूंढ रही है, इसलिए उनके नाम नहीं दिए जा रहे। जेल से छूटने पर राजवीर ने उक्त तस्करों के कारिए बिहार के प्रवासी तस्करों से सम्पर्क किया और अफीम लाकर यहां बेचने लगा। तस्करी का नैटवर्क ध्वस्त करने के लिए डी.एस.पी. सुरिन्द्र मोहन के नेतृत्व में पूछताछ की जा रही है।