Edited By Mohit,Updated: 13 Nov, 2018 05:47 PM
स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा शहर का योजनाबद्ध ढंग से विकास कर लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी। विधायक प्रगट सिंह, सुशील कुमार रिंकू, बावा हैनरी और रजिन्दर बेरी ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि.....
जालन्धरः स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा शहर का योजनाबद्ध ढंग से विकास कर लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी। विधायक प्रगट सिंह, सुशील कुमार रिंकू, बावा हैनरी और रजिन्दर बेरी ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सरकार शहर के योजनाबद्ध विकास करने के लिए वचनबद्ध है। इसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहर को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए इस परियोजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का शुभारंभ कर चुकी है। विधायकों ने कहा कि शहर के संपूर्ण विकास की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। शहर में आपातकालीन सेवाएं जैसे पुलिस, अग्निशमन और अन्यों को नियंत्रण करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस तरह शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था के द्वारा यातायात की समस्या को नियंत्रण करने को विश्वसनीय बनाया जाएगा और सार्वजनिक यातायात प्रणाली को और मजबूत करने के लिए स्मार्ट बसें शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर की सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर प्लाट, सडक सफ़ाई वाली मशीनों, सुरक्षा, अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा और सेवाएं, हरे भरे क्षेत्रों का विकास, लोगों की सुविधा के लिए सीटी स्टेशनों पर एस्केलेटरों की स्थापना, स्मार्ट सडकें, स्मार्ट पार्किंग, कुदरती संकट प्रबंधन योजना, जनतक शौचालओं का निर्माण, फाइबर ओपटिकस, सी.एन.जी.आटोज, ई-रिक्शा, ट्रैफिक सिग्नल, साइकिल रास्ता, पैदल चलने वालों के लिए सुविधा, जी.आई.एस.मैपिंग, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, वृक्ष लगाने के साथ सिवरेज रीसाइकलिंग मशीनों, सुंदर बस अड्डे, आधुनिक पुस्तकालयों वाटर सप्लाई और सीवरेज के उचित प्रबंध के लिए बुनियादी ढांचे का बिस्तार, स्टार्म वाटर सिंचाई के बुनियादी ढांचे द्वारा सही संभाल, बरसाती पानी का कृषि के लिए उपयोग और अन्य बहुत सी सुविधाओं को पूरा किया जायेगा।