Edited By Vatika,Updated: 06 Sep, 2018 05:08 PM
एशियाई खेलों के दौरान महिला हॉकी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर अजनाला पहुंची।
अजनाला (सुमित खन्ना): एशियाई खेलों के दौरान महिला हॉकी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर अजनाला पहुंची।
यहां प्रशासन और अलग-अलग समितियों, सोसायटियों की तरफ से ढोल की थाप पर सुरजीत कौर का स्वागत कर मुंह मीठा करवाया गया।सुरजीत ने बताया कि 20 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम फाईनल में पहुंची थी जो खुद में एक गर्व की बात है और टीम द्वारा की गई मेहनत से आज उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस मौके पर सरकार की तरफ से पहुंचे नायब तहसीलदार ने कहा कि गुरजीत कौर अन्य लड़कियों के लिए एक मिसाल है।