Edited By Tania pathak,Updated: 04 Sep, 2021 03:02 PM
बीते दिनों सुखबीर बादल की तरफ से बठिंडा के हल्का रामपुरा फूल से सिकंदर सिंह मलूका को आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन मलूका की तरफ से इसका विरोध किया.....
बठिंडा: बीते दिनों सुखबीर बादल की तरफ से बठिंडा के हल्का रामपुरा फूल से सिकंदर सिंह मलूका को आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन मलूका की तरफ से इसका विरोध किया गया था। उन्होंने कहा है कि टिकट की घोषणा करने से पहले उनके साथ कोई बात नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वह अपने लड़के गुरप्रीत सिंह मलूका के लिए टिकट लेना चाहते थे और अब भी उसके द्वारा ही ये चुनाव लड़ा जाएगा।
लेकिन उनका ये विरोध अब सुलझता नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मलूका के साथ मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के बाद सिकंदर सिंह मलूका चुनाव लड़ने के लिए मान गए है। इतना ही नहीं उनके बेटे को महासचिव बनाया गया है। जानकरी के लिए आपको बता दें कि अकाली दल ने रामपुरा फूल से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, बठिंडा देहाती से प्रकाश सिंह भट्टी तथा हल्का भुच्चो मंडी से पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफता के नामों का ऐलान किया। दर्शन सिंह कोटफता और सिकंदर सिंह मलूका 2012 के विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक रह चुके है। लेकिन उन्होंने हल्का रामपुरा फूल से टिकट मिलने के बावजूद पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने इसका विरोध किया था।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here