नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्तो गांव जाकर किसानों से खुद सब्जियां व दूध खरीदा

Edited By Sonia Goswami,Updated: 02 Jun, 2018 09:01 AM

sidhu went to village pato and bought himself vegetables and milk from farmers

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जिले के गांव पत्तो पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया और उनसे खुद सब्जियां व दूध खरीदा। उनके साथ विधायक कुलजीत सिंह नागरा व विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. भी मौजूद थे।

फतेहगढ़ साहिब  (सुरेश): पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जिले के गांव पत्तो पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया और उनसे खुद सब्जियां व दूध खरीदा। उनके साथ विधायक कुलजीत सिंह नागरा व विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह आज खुुद खेत में से किसानों से सब्जियां व दूध खरीद कर राज्य के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि किसानों की हमारे लिए क्या अहमियत है। 

PunjabKesari

सिद्धू ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि किसानों को फसलों की वाजिब कीमत नहीं मिलती जिस कारण अन्नदाता आज आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने किसानी संकट के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि चुनावों से पहले किए गए वायदे पूरे किए होते तो आज किसानों का इतना मंदा हाल नहीं होना था और किसान आत्महत्या नहीं कर रहे होते। उन्होंने तेल की कीमतों के अनुसार फसलों का कम से कम समर्थन मूल्य तय करने की वकालत की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!