Edited By Vatika,Updated: 30 Dec, 2018 11:51 AM
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल ने सरपंची चुनावों के लिए मानसा नजदीक गांव मूसा में अपने मत का प्रयोग किया। यहां उनकी माता चरण कौर गांव मूसा से सरपंची के लिए चुनान मैदान में कांग्रेस की उम्मीदवार है। वोट डालने के बाद सिद्धू मूसवाल अपनी मां के साथ तस्वीरें...
मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल ने सरपंची चुनावों के लिए मानसा नजदीक गांव मूसा में अपने मत का प्रयोग किया। यहां उनकी माता चरण कौर गांव मूसा से सरपंची के लिए चुनान मैदान में कांग्रेस की उम्मीदवार है। वोट डालने के बाद सिद्धू मूसवाल अपनी मां के साथ तस्वीरें भी खिंचाई।
आज खुलेगा किस्मत का पिटारा
मानसा जिले के 245 गांवों के लिए 561 सरपंची के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और इस जिले की पंचायतें पूर्ण रूप में सर्वसम्मति से चुनी गई हैं और 38 सरपंच भी सर्वसम्मति से चुने गए हैं। चुनाव लडऩे वाले इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज देर शाम तक होने की संभावना है, क्योंकि सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पोलिंग होनी है उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर नतीजे ऐलान जाने हैं।