Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 06:14 PM
निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस पार्टी के साथ चल रही नाराजगी दूर हो गई, जिसके बाद सिद्धू आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेसी नेता राज कुमार वेरका ने प्रैस कांफैं्रस दौरान दी। ....
चंडीगढ़: निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस पार्टी के साथ चल रही नाराजगी दूर हो गई, जिसके बाद वह कैबिनेट मीटिंग में उपस्थित हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेसी नेता राज कुमार वेरका ने प्रैस कांफ्रैस दौरान दी।
उन्होंने बताया कि सिद्धू की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की गई है। पार्टी ने उनकी नाराजगी को लेकर अपना पक्ष उनके आगे रख दिया है। इसलिए सिद्धू कैबिनेट मीटिंग में भाग ले रहे हैं। वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ इस बारे में बात करेंगे। राज कुमार वेरका ने बताया कि मेयर के चुनाव के लिए सील बंद लिफाफा पार्टी हाईकमान की तरफ से मिला था और किसी को इस बारे में कुछ पता नहीं था। इसलिए उनकी गलतफहमी दूर कर दी गई है।