Edited By Sonia Goswami,Updated: 10 Apr, 2018 11:14 AM
पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान श्वेत मलिक द्वारा पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर चलने के संकल्प को दोहराए जाने से इस बात को बल मिला है कि अभी तक अलग-अलग गुटों में बंटी प्रदेश भाजपा जल्द ही एकजुट नजर आएगी।
चंडीगढ़ (शर्मा): पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान श्वेत मलिक द्वारा पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर चलने के संकल्प को दोहराए जाने से इस बात को बल मिला है कि अभी तक अलग-अलग गुटों में बंटी प्रदेश भाजपा जल्द ही एकजुट नजर आएगी।
गत दिवस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों, राज्य पदाधिकारियों, जिला प्रधानों, विभिन्न मोर्चा प्रभारियों, विभिन्न विभाग प्रमुखों तथा पार्टी विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मलिक ने यह संकल्प दोहराया कि सभी को एक साथ चलकर प्रदेश में पार्टी को न सिर्फ मजबूत करना है बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर एन.डी.ए. की जीत सुनिश्चित करनी है। सूत्रों के अनुसार मलिक ने कहा कि गुटबाजी शब्द उनके शब्दकोश में नहीं है इसलिए कार्यकत्र्ताओं को उनकी मेहनत व कर्मठता तथा पार्टी व समाज के लिए त्याग के आधार पर पार्टी में सही सम्मान व जगह मिलेगी।