कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ, राहुल गांधी व सिद्धू पाक के पोस्टर ब्वायस: मलिक

Edited By Vatika,Updated: 08 Mar, 2019 09:14 AM

shwait malik speak against rahul sidhu

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कहा कि  वे  दोनों  पाकिस्तान  के...

अमृतसर(कमल): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कहा कि  वे  दोनों  पाकिस्तान  के पोस्टर ब्वायस हैं। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इमरान खान की बोली बोल रहे हैं। राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल, नवजोत सिद्धू सहित कई कांग्रेसी नेता सेना के शौर्य की प्रशंसा करने की बजाय उनसे उनके शौर्य का प्रमाण मांगते हैं।  इन्हे शर्म आनी चाहिए कि ये लोग खाते तो भारत का हैं और गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। इसके उलट प्रधानमंत्री मोदी ही ऐसे हैं जो पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में उसकी धरती पर मुंहतोड़ जवाब देने की हिम्मत रखते हैं। सेना ने मोदी के निर्देश पर पाकिस्तान को पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर अब पुलवामा हमले का जवाब एयर स्ट्राइक के रूप में दिया है। 
PunjabKesari
मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ने 26/11 का मुंबई हमला किया था और  अब  भारत की सेना ने मोदी के  नेतृत्व  26/2  के  बालाकोट  हमले के रूप पुलवामा हमले का जवाब दिया है, जो पाकिस्तान को कभी नहीं भूलेगा। मलिक ने हेमराज का सर जब पाकिस्तानी सेना काट कर ले गई थी तब कांग्रेस का राज था, 26/11 के मुंबई हमले के वक्त 250 निर्दोष नागरिक मारे गए तब भी देश में कांग्रेस का राज था, सौरभ कालिया के  शव के  जब  22  टुकड़े  किए गए थे, तब भी कांग्रेस का राज था तब कांग्रेसियों को क्या सांप सूंघ गया था या इनके मुंह से आवाज चली गई थी। 

PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!