राफेल डील पर झूठ बोलने के लिए राहुल देश से माफी मांगे : श्वेत मलिक

Edited By Vatika,Updated: 17 Dec, 2018 09:15 AM

shwait malik

भाजपा के पंजाब अध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीतिक फायदे के लिए राफेल विमान खरीद मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की और दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। राफेल खरीद में...

अमृतसर(कमल): भाजपा के पंजाब अध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीतिक फायदे के लिए राफेल विमान खरीद मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की और दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। राफेल खरीद में कहीं कोई भी अनियमितता नहीं है।

उच्चतम न्यायालय के मोदी सरकार के पक्ष में निर्णय के बाद राफेल विमान खरीद मुद्दे पर देश को गुमराह करने पर राहुल गांधी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह राहुल गांधी व कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। मलिक ने कहा कि क्या राहुल गांधी भूल गए हैं कि कांग्रेस की केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए हैं व 12 लाख करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार के मामले यू.पी.ए. के पूर्व मंत्रियों पर चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के कई मंत्री जेल भी जा चुके हैं। कांग्रेस विकास से नहीं बल्कि षड्यंत्र से सत्ता प्राप्त करती है। मलिक ने कहा कि राफेल विमान को खरीदने का निर्णय यू.पी.ए. शासन में 2007 में हुआ, पर कांग्रेस ने 2014 तक इस खरीद को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

जब 2014 में मोदी सरकार ने भारत की सेना को सक्षम बनाने के लिए यह विमान खरीदने की शुरूआत की तो कांग्रेस इसके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र कर इसे रोकने लगी। राहुल गांधी एक मानसिक रूप से कमजोर 46 वर्ष के नादान बालक हैं व इसका प्रमाण है कि राहुल ने अप्रैल में कर्नाटक में राफेल विमान की कीमत 700 करोड़ बताई, फिर संसद में 520 करोड़ का बयान दिया, इसके बाद रायपुर में 540 करोड़ बताई व हैदराबाद में 526 करोड़ बताई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!