Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2018 11:38 AM
सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने केरल में आई बाढ़ पर गहरी ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए कहा कि केरल में जल प्रलय से वहां के नागरिकों को अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस आपदा से प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों के...
अमृतसर(महेन्द्र): सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने केरल में आई बाढ़ पर गहरी ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए कहा कि केरल में जल प्रलय से वहां के नागरिकों को अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस आपदा से प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों के लिए भाजपा प्रदेश भर में करीब 100 स्थानों पर जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर धन संग्रह अभियान चला रही है, जिसकी शुरूआत मलिक ने वीरवार को अमृतसर से की।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय हाल गेट से हजारों भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों, उद्योगपतियों से सहायता राशि एकत्रित की।इस दौरान मलिक ने कहा कि केरल में इस आपदा से वहां पर भारी संख्या में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने प्रदेश भर के पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ आम जनता से भी सहयोग की अपील की कि वे इस संकट की घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़ पीढि़तों की मदद करने के लिए आगे आएं।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव राकेश गिल, सुरेश महाजन, राजिन्द्र मोहन सिंह छीना, प्रदेश प्रवक्ता केवल कुमार, राजेश हनी, कंवर जगदीप, राहुल महेश्वरी, डा. हरविन्द्र संधू, वरूण पुरी, जनार्दन शर्मा, राजेश कंधारी, अनुज सिक्का, दविन्द्र पहलवान, मानव तनेजा, राजिन्द्र महाजन, बलदेव राज बगगा, गगन बाली, डा. राम चावला, विक्रांत शौरी, गौतम राज आदि उपस्थित थे।