सरकारी अध्यापक भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं: श्री विजय चोपड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 11:10 AM

shri ram krishna sewa sangha distributes school bags to 500 children

श्री राम कृष्ण सेवा संघ (रजि.) की ओर से आयोजित स्कूल बैग वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल पद्म श्री विजय चोपड़ा ने संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज सरकारी स्कूलों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय हो रही है।

जालन्धर(पांडे): श्री राम कृष्ण सेवा संघ (रजि.) की ओर से आयोजित स्कूल बैग वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल पद्म श्री विजय चोपड़ा ने संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज सरकारी स्कूलों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय हो रही है। आज सरकारी स्कूलों में आर्थिक पक्ष से कमजोर लोग ही अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।PunjabKesariयही नहीं, सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापक भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। सुविधाएं ठीक ढंग से नहीं दी जा रही हैं। आज लोगों की बेसिक जरूरतें स्वच्छ पानी, लगातार बिजली, सस्ती चिकित्सा, अच्छी सस्ती शिक्षा हैं जो कि लोगो को मिल नहीं रही है। आज प्रदेश की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। पहली सरकार भी यही कहती आई की पैसा नहीं है और मौजूदा सरकार भी यही कह रही है। लगता है कि पंजाब के हालात ऐसे ही रहेंगे।

श्री विजय चोपड़ा की प्रेरणा से सैंकड़ों संस्थाएं समाजसेवा का कार्य कर रही हैं : रिंकू
विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि श्री विजय चोपड़ा की प्रेरणा से आज पंजाब की सैंकड़ो संस्थाएं जरूरतमंदों में राशन वितरण कर समाज सेवा का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य सरकार को करने चाहिए थे, आज वही कार्य सामाजिक संस्थाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री विजय जी की सोच के अनुसार हमें अपने बुजुर्गों की सेवा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इस मौके पर रिंकू ने श्री राम कृष्ण सेवा संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने 1 लाख रुपए सहायता राशि के रूप में देने की घोषणा की। 

बेटियां भारत की तस्वीर बनें : साध्वी प्राची  
हरिद्वार से आई विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय महिला विंग की साध्वी प्राची ने संघ द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों की संख्या देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में शामिल स्कूलों की बच्चियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियों आप सब भारत की तस्वीर बनें। आप सभी ने बहू, बेटी, मां, पत्नी, बहन बनकर समाज को दिशा देने का कार्य करना है। उन्होंने बच्चियों को महारानी लक्ष्मीबाई की तरह देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

मानवता की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा का कार्य नहीं : अवनीश 
श्री राम कृष्ण सेवा संघ के चेयरमैन अवनीश अरोड़ा ने समारोह मे आए गण्यमान्यों तथा स्कूलों के प्रिंसीपल, व्यवस्थापक का आभार व्यक्त करते हुए विधिवत स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सारे उत्तरी भारत में सैंकड़ों संस्थाएं श्री विजय चोपड़ा की सोच पर ही सेवा का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा का कार्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि सेवा संघ शहर के 40 स्कूलों के करीब 500 जरूरतमंद बच्चों को रोजाना जरूरत में आने वाले सामान सहित एक स्कूल बैग दे रही है जिसमें सतीश अग्रवाल, जुगल किशोर गुप्ता, राहुल गुप्ता, हरजीत सिंह, दविन्द्र सिंह, राकेश दत्ता, नेहा दत्ता, वरिन्द्र कुमार गुप्ता, मनोहर लाल धवन, मुकन्द राय गुप्ता, कपिल गुप्ता, अनिल गुप्ता, सोम नाथ अग्रवाल, सुभाष चन्द्र गुप्ता, अशोक शर्मा, राकेश कालड़ा, सानवी अग्रवाल, रजिन्द्र अग्रवाल, विनय गुप्ता, एम.डी. सभ्रवाल, रवीश सुगंध, दीपक थापर, रूपेश कक्कड़, सन्नी सहित अन्य कई गण्यमान्यों का विशेष सहयोग है। मंच का संचालन अश्विनी दीवान हैप्पी ने किया। सेवा संघ के प्रधान राजीव शर्मा ने समारोह में सहयोग देने वालों तथा समारोह में पहुंचे गण्यमान्यों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। 

पंजाब में भाईचारा मजबूत करने में ‘पंजाब केसरी ग्रुप’ का अहम योगदान है : भंडारी
पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि श्री विजय चोपड़ा संस्थाओं को प्रेरणा देकर जरूरतमंदों को ऊपर उठा रहे हैं तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी व्यस्तता होने के बावजूद श्री चोपड़ा वक्त निकाल कर समाजसेवा के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आज अगर पंजाब में भाईचारा मजबूत है तो उसमें पंजाब केसरी, हिन्द समाचार ग्रुप का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि जब हम जरूरतमंदों की सहायता करते है तो मन को शांति मिलती है। श्री भंडारी ने श्री विजय चोपड़ा की लम्बी उम्र की कामना की। 

समारोह में शामिल हुए गण्यमान्य 
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रउ्रस्तुत करने वाले स्कूलों में लुधियाना से नोबल फाऊंडेशन द्वारा संचालित मां शारदा विद्यापीठ, लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.बी.एन. पब्लिक स्कूल भगत सिंह कालोनी, डी.एस.एस.डी. गल्र्ज हायर सैकेंडरी स्कूल, डी.एस.एस.डी. हायर सैकेंडरी स्कूल लड़के, एन.सी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर दास आई अस्पताल के एम.डी. दलजीत सिंह के नेतृत्व में अस्पताल की टीम ने बच्चों की आंखों का चैकअप किया। इस मौके पर भोजन वितरण करने की व्यवस्था में अश्विनी चड्ढा सहित दीपक शर्मा, करन शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, मीनू चड्ढा, दृष्टि, रमा पाठक, स्वीटी, करूण चड्ढा, संदीप सिंह, रजिन्द्र अग्रवाल मनोज गुप्ता ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई। 

समारोह में मुख्य रूप से विनोद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, आशीष सहगल, सौरभ जैन, अश्विनी चड्डा तलवाडा, प्रिं. अनीता नन्दा, हरीश चोपड़ा, प्रिं. दीप्ति चोपड़ा, सुधीर अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, बलराम गुप्ता, राजेश वर्मा, सुमित सेखरी, हरजिन्द्र सिंह लाडा, आर.के. गांधी, विनोद शर्मा, मनोहर लाल महाजन, मट्टू शर्मा, पवन, मनमोहन कपूर, गुरदीप सिंह नागरा, ओम प्रकाश भाटिया, अजय गोयल, हर्ष लखनपाल, ललित मोहन कालिया सहित भारी संख्या में गण्यमान्य शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!