Edited By swetha,Updated: 10 Sep, 2018 05:18 PM
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब को 100 क्विंटल विदेशी फूलों से सजाया गया। दिल्ली की संगत की तरह से निभाई जा रही सेवा के चलते देश के अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों कारीगरों ने विभन्न फूलों से श्री दरबार साहिब को सजाया...
अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब को 100 क्विंटल विदेशी फूलों से सजाया गया।
दिल्ली की संगत की तरह से निभाई जा रही सेवा के चलते देश के अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों कारीगरों ने विभन्न फूलों से श्री दरबार साहिब को सजाया है। सजावट के लिए आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड से 80 -85 तरह के फूल मंगवाए गए है।
श्री दरबार साहिब के मुख्य भवन के साथ-साथ दर्शनीय ड्यूढी से सचखंड तक जाते पुल, श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर और बाहर, गुरुद्वारा लाची बेरी साहिब, दुख भंजनी बेरी और गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी के इलावा श्री दरबार साहिब कंपलैक्स में स्थित सभी अहम स्थानों को 20 तरह के फूलों के साथ सजाया गया है। इस काम के लिए 300 लोगों को लगाया गया है।