Edited By Tania pathak,Updated: 18 Sep, 2020 10:41 AM
घटना की जानकारी मिलते ही थाना छेहर्टा की प्रभारी राजविंदर कौर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की...
अमृतसर: बुधवार की रात अमृतसर में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप लेते हुए शिवसेना पंजाब के वार्ड प्रधान माणिक शर्मा को गंभीर घायल कर दिया। मिली जानकारी मुताबिक शिवसेना प्रधान कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर लौटा है। हमलावर हरमन हम्मा पर गोलियां चलाने के मामले में ही पहले से ही केस दर्ज था। शाम को लौटते समय उक्त हमलावर और घायल के बीच बहस हो गयी बात हाथापाई तक पहुंच गयी जिसके बाद उक्त हमलावर हम्मा ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना छेहर्टा की प्रभारी राजविंदर कौर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।