कांग्रेस पार्टी की पीठ में छुरा मारने वाले कुछ नेता कर रहे लोगों को गुमराहः घुबाया

Edited By Mohit,Updated: 05 Aug, 2019 06:53 PM

sher singh ghubaya

फिरोजपुर से पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया ने आज अपने दफ्तर में एक वर्कर मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में क्षेत्र भर के कांग्रेस पार्टी के वर्कर, नेता और समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे।

जलालाबाद (निखंज, सेतिया): फिरोजपुर से पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया ने आज अपने दफ्तर में एक वर्कर मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में क्षेत्र भर के कांग्रेस पार्टी के वर्कर, नेता और समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कुछ कांग्रेसी नेताओं ने विरोधी पार्टी के उम्मीदवार के हक में चुनाव प्रचार किया है। 

घुबाया ने कहा कि आज वह नेता आने वाली जिमनी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी हाईकमान के पास अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने में लगे हुए हैं। इस मौके उनके साथ डा. बी.डी कालडा, गुलशन लाल गाबा, दफ्तर इंचार्ज नीला मैदान, बी.एस.भुल्लर, बिंदर सिंह सरपंच, चरनजीत सिंह, बगीचा सिंह, काला सिंह सरपंच, सोना सिंह सरपंच, कुलवंत सिंह सरपंच, बिशबंर सिंह सरपंच, बूटा सिंह सरपंच, हरी चंद आलम के सरपंच सुरिंदर सिंह के अलावा ओर पदाधिकारी वर्कर उपस्थित थे। घुबाया ने आगे कहा कि उपरोक्त नेता गांवों में जाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि हाईकमान की तरफ से हमें टिकट का पूर्ण भरोसा दिया गया है, जबकि पार्टी हाईकमान की ओर से किसी को भी टिकट के सम्बन्ध में भरोसा नहीं दिया गया। 

घुबाया ने कहा इन नेताओं का कांग्रेस पार्टी प्रति पिछला इतिहास खोला जाए तो यदि टिकट कांग्रेस की ओर से मिलती है तो वह कांग्रेसी हैं यदि पार्टी की ओर से टिकट नहीं दी जाती तो यह लोग आजाद चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं और यदि चुनाव मैदान में नहीं उतरते तो अंदर खाते विरोधी पक्ष के साथ मिलीभुगत के साथ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार का हर बार बड़ा नुक्सान करते हैं। पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि यदि इन कांग्रेसी नेताओं पार्टी की हाईकमान टिकट देती है तो इनकी डट कर विरोधता की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!