Edited By swetha,Updated: 20 Nov, 2018 01:43 PM
अमृतसर के निकट पड़ते राजासांसी में स्थित निरंकारी सत्संग भवन में हुए ग्रेनेड हमले ने जहां कांग्रेस सरकार की नाकामियों की पोल खोल कर रख दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने उक्त शब्द कांग्रेस सरकार की असफलता के चलते हुए ग्रेनेड...
अमृतसरःअमृतसर के निकट पड़ते राजासांसी में स्थित निरंकारी सत्संग भवन में हुए ग्रेनेड हमले ने जहां कांग्रेस सरकार की नाकामियों की पोल खोल कर रख दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने उक्त शब्द कांग्रेस सरकार की असफलता के चलते हुए ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहे।
मलिक ने हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल में घायल से मुलाकात कर भाजपा द्वारा हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।