Edited By Sonia Goswami,Updated: 31 May, 2018 01:43 PM
शाटकोट उपचुनाव के अब तक के नतीजों से जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस जीत की और बढ़ रही है।
जालंधर(सोनिया): शाटकोट उपचुनाव के अब तक के नतीजों से जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस जीत की और बढ़ रही है। इन्हीं नतीजों के आधार पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बयान सामने आए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है, अकाली दल को लोगों ने उसकी जगह दिखा दी है। वहीं कांग्रेस सांसद संतोष चौधरी ने कहा कि पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव हुआ है। जिसमें पंजाब में आप खत्म हो चुकी है। उधर पजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अकाली दल से लोग नफरत करते हैं,जीजा, साला को जनता ने नकार दिया है अब तो सुखबीर बादल को संयास ले लेना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि अकाली दल की ये शर्मनाक हार है, अकाली दल ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया, लाल बत्ती गाड़ियों में ड्रग्स बेचे गए। उसी का नतीजा आज सामने आ गया है।
अब तक यह रहे विजेता
वर्ष विजेता दल
1977 बलवंत सिंह शिअद
1980 बलवंत सिंह शिअद
1985 बलवंत सिंह शिअद
1992 बृज भूपेंदर सिंह कांग्रेस
1997 अजीत सिंह कोहाड़ शिअद
2002 अजीत सिंह कोहाड़ शिअद
2007 अजीत सिंह कोहाड़ शिअद
2012 अजीत सिंह कोहाड़ शिअद
2017 अजीत सिंह कोहाड़ शिअद