Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2022 10:15 AM
जेल से छूटने के बाद शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया मंगलवार को खटकड़ कला जाएंगे।
चंडीगढ़ः जेल से छूटने के बाद शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया मंगलवार को खटकड़ कला जाएंगे। यहां वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह की स्मारक पर नतमस्तक होंगे। मजीठिया के स्वागत के लिए जगह-जगह अकाली दल के नेताओं द्वारा तेयारियां कर ली गई है।
बताया जा रहा है कि जालंधर के बाद मजीठिया अमृतसर जाएंगे और यहां श्री दरबार साहिब नतमस्तक होंगे। बता दें कि दिसंबर 2020 को उस समय की कांग्रेस सरकार ने मजीठिया के खिलाफ एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें फरवरी 2022 को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था। अब इस मामले संबंधित पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मजीठिया को जमानत दी गई है।