Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 May, 2018 04:22 PM
शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी आयु 29 वर्ष की है तथा उसने प्लस टू तक शिक्षा हासिल की है। उसने बताया कि वह अशीष सोनी पुत्र तरसेम लाल को पिछले करीब 10-12 वर्षों से जानती है।
उक्त आशीष ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए तथा वह उसे लुधियाना में किराए पर एक कमरे के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी घूमने ले जाता था। जहां वह उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। उसने कहा कि वह कई दिनों से उक्त आशीष सोनी को शादी करने के लिए कह रही है। इस संबंध में वह रोपड हैड पर भी मिले थे। जहां आशीष सोनी ने बताया कि उसके माता पिता उसकी शादी कही ओर करना चाहते हैं। जिसके चलते वह उससे शादी नहीं कर सकता है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सोनी को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं माना। उसने इस संबंधी पूरी जानकारी अपनी माता को दी जिसके उपरान्त उसकी मां ने आशीष सोनी की माता तथा परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की परन्तु वह शादी के लिए नहीं माने। पुलिस को दी शिकायत में उसने इंसाफ देने तथा आरोपी युवक के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। थाना बलाचौर की पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर अशीष सोनी पुत्र तरसेम सोनी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।