मसाज के नाम पर अमीरजादों को परोसी जा रही थाईलैंड की लड़कियां, हुआ पर्दाफाश

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2019 11:12 AM

sex racket disclose

जालंधर के अधिकतर मसाज पार्लरों में पुलिस की नाक नीचे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। मसाज के नाम पर अमीरजादों को थाईलैंड की लड़कियां परोसी जा रही हैं। पॉर्लर मालिक टूरिस्ट वीजा पर हर माह लड़कियों को अपने पार्लर बुला रहे हैं जबकि कई पार्लर ऐसे...

जालंधर(वरुण): जालंधर के अधिकतर मसाज पार्लरों में पुलिस की नाक नीचे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। मसाज के नाम पर अमीरजादों को थाईलैंड की लड़कियां परोसी जा रही हैं। पॉर्लर मालिक टूरिस्ट वीजा पर हर माह लड़कियों को अपने पार्लर बुला रहे हैं जबकि कई पार्लर ऐसे भी हैं जिसमें विदेशी लड़कियों से जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित एक माल में 3 मसाज पार्लर खुल चुके हैं जबकि गढ़ा, मॉडल टाऊन, अर्बन एस्टेट, सूर्या एन्क्लेव, रामामंडी इलाके में सरेआम मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार का काम चल रहा है।  हालांकि मसाज पार्लरों में अन्य देशों की लड़कियां भी काम कर रही हैं लेकिन थाईलैंड की लड़कियों की लगातार डिमांड बढ़ रही है। हर माह बाद मसाज पार्लर सारा स्टाफ बदलते हैं। एक पार्लर में कम-से-कम 4 थाईलैंड की लड़कियां हैं। मसाज पार्लरों में एक हजार रुपए मसाज के नाम पर लिया जाता है जबकि विदेशी लड़की को अलग से 1500 रुपए ग्राहक देता है।

मोबाइल पर तस्वीरें दिखा कर पसंद करवाई जाती हैं लड़कियां
मसाज पार्लर में जाने वाले अमीरजादों को पहले मोबाइल पर लड़कियों की तस्वीरें दिखाई जाती हैं। ग्राहक को अगर लड़की पसंद आती है तो मसाज के 1000 रुपए रिसैप्शन पर लिए जाते हैं जबकि लड़की को दिए जाने वाले 1500 रुपए कैबिन में दिए जाते हैं।

मिनट बढ़ाने को लेकर पार्लर में थाईलैंड की लड़की ने किया हंगामा
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक माल में रविवार की शाम को एक मसाज पार्लर में थाईलैंड की लड़की ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि पार्लर मालिकों ग्राहकों को 45 मिनट समय बताते और जबकि लड़की को 30 मिनट समय बताया जिसको लेकर विदेशी लड़की ने हंगामा किया। लड़की ने वापस अपनी कंट्री चले जाने की धमकी भी दी। हालांकि लड़की को ग्राहक से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी लेकिन ऑनर की गलती के कारण यह सारा हंगामा हुआ। हंगामे के बाद विदेशी लड़की अपने 2 महिला साथियों के साथ पार्लर से चली गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!