Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 07:13 PM
स्थानीय आज आर्य नगर में एक लड़के का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...
अबोहर(नागपाल): स्थानीय आज आर्य नगर में एक लड़के का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का पता आज सुबह तब चला जब एक सफाई कर्मचारी नाली को साफ कर रहा था। मामले की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद और थाना नं. 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मोहल्ले के सफाई सेवक विजय कुमार ने नाली की सफाई करते हुए एक भ्रूण देखा। जिसकी सूचना वार्ड पार्षद ठाकर दास सिवान के पुत्र सतीश सिवान, समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिट्टू नरूला, सोनू ग्रेावर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद व लोगों ने पुलिस की देखरेख में भ्रूण को नाली से निकाला जो जांच पड़ताल में लड़के का पाया गया।
इस घटना का पता चलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना था इस अनचाहे बच्चे का गर्भपात करवाने के लिए गली मोहल्ले में कार्य करने वाली किसी दाई ने अहम भूमिका निभाई होगी। उन्होंने मामले की पूरी जांच करके दोषी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया दिया है। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि मामले की पूरी जांच पड़ताल कर दोषी महिला का पता लगाया जाएगा।