Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 10:21 AM
कोहा चौकी इंचार्ज के साथ फोन पर दुर्व्यवहार करने वाली महिला हैड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए जालंधर देहात पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं। कमिश्नरेट पुलिस की रिपोर्ट जालंधर देहात अधिकारियों को मिलते ही कार्रवाई तय मानी जा रही है।
जालंधर (प्रीत): दकोहा चौकी इंचार्ज के साथ फोन पर दुर्व्यवहार करने वाली महिला हैड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए जालंधर देहात पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं। कमिश्नरेट पुलिस की रिपोर्ट जालंधर देहात अधिकारियों को मिलते ही कार्रवाई तय मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन महिला कांस्टेबल ने अपने भाई को चैकिंग के लिए रोकने पर चौकी इंचार्ज पर गुस्सा निकाला।
चौकी इंचार्ज के सरकारी नम्बर पर फोन करके उसे अधिकारियों का नाम लेकर धमकाया और दुर्व्यवहार किया। उसे सस्पैंड करवाने तक की धमकी दी। ऑडियो वायरल होने पर कमिश्नरेट अधिकारियों के निर्देशों पर जांच करते हुए ए.सी.पी. सैंट्रल सतिन्द्र चड्ढा ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सिफारिश की। पता चला है कि चूंकि महिला कांस्टेबल जालंधर देहात एरिया में तैनात है तो कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कार्रवाई के लिए जालंधर देहात अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
पता चला है कि इस मामले में आई.जी. जालंधर जोन अॢपत शुक्ला ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए महिला हैड कांस्टेबल पर सख्त विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है। देर शाम जालंधर देहात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की रिपोर्ट अधिकारियों तक पहुंच गई है। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला हैड कांस्टेबल को सस्पैंड करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में कल तक कड़ी कार्रवाई की संभावना है।