Edited By Vaneet,Updated: 29 May, 2018 05:09 PM
गांव छीना रेलवाला में एक युवा लड़की सुखमनजीत कौर की ओर से कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ...
गुरदासपुर(दीपक): गांव छीना रेलवाला में एक युवा लड़की सुखमनजीत कौर की ओर से कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी डी.एस.पी. गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि मृतक लड़की सुखमनजीत कौर बी.एस.सी की छात्रा थी और उसने कुछ दिन पहले अपनी मर्जी से विवाह करवा लिया था। जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता भी हो गया था कि इस विवाह को सामाजिक विवाह की मान्यता दी जाए परन्तु लड़की किसी कारण डिप्रेशन में थी।
उन्होंने आगे बताया कि लड़की की माता के मुताबिक मृतका ने प्रात: काल ही कोई जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जिस सम्बन्धित लड़की की माता के बयानों के आधार पर फिलहाल 174 की कार्यवाही की जा रही है और मृतक लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।