कड़कती धूप में घर लौटना विद्यार्थियों को कर रहा परेशान, हाल बेहाल

Edited By Updated: 21 Apr, 2017 12:55 PM

school studnts

निरंतर बढ़ रही गर्मी ने सामान्य जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहां प्रत्येक वर्ग गर्मी से परेशान है वहीं दोपहर समय कड़कती धूप

भटिंडा(पायल): निरंतर बढ़ रही गर्मी ने सामान्य जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहां प्रत्येक वर्ग गर्मी से परेशान है वहीं दोपहर समय कड़कती धूप में घर लौटने वाले विद्यार्थियों के हाल बेहाल हैं। अप्रैल माह में ही जून माह जैसी गर्मी पडऩे से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। छुट्टी के समय घर जाने हेतु विद्यार्थियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उनके साइकिल-स्कूटर बुरी तरह धूप में तप जाते हैं। पैदल जाने वाले विद्यार्थियों का तो और भी बुरा हाल होता है। किसी तरह सिर-मुंह ढक कर पसीने से तर-ब-तर हुए विद्यार्थी घरों को लौटते हैं। गुरुवार को भी काफी गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। 

गर्मी से एक बेहोश 
शहीद भगत सिंह चौक में एक रिक्शा चालक गर्मी कारण बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्यों ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाकर उपचार शुरू करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कल मिल सकती है राहत
मौसम वैज्ञानिक डा. राज कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। गर्म हवाएं चलेंगीं और कड़कती धूप शरीर को झुलसाएगी। 22 अप्रैल को बादल व हल्की बारिश होने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!