Edited By Kalash,Updated: 26 Aug, 2026 05:06 PM

इसके अलावा बठिंडा की अदालत परिसर के अलावा शहर के डीएवी, सिल्वर ओक्स आदि स्कूलों को भी उड़ाने संबंध ई-मेल भजी गई है।
बठिंडा (विजय): खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा की ओर से आई ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा बठिंडा की अदालत परिसर के अलावा शहर के डीएवी, सिल्वर ओक्स आदि स्कूलों को भी उड़ाने संबंध ई-मेल भजी गई है। उक्त ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह से करते हुए 5 सितम्बर को बठिंडा में उनकी हत्या करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मारने वाले दिलावर सिंह का जिक्र भी किया गया है। धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया।
धमकी के बाद अदालत परिसर व स्कूलों को खाली करवाया गया। पुलिस की बस स्कुवैड व डॉग स्कुवैड टीमों ने अदालत परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की। इसके अलावा पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर भी पड़ताल की। धमकी भरी ई-मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया व पुलिस की विभिन्न टीमों को संबंधित स्थलों की ओर रवाना किया गया। पुलिस की एंटी साबोताज टीमों ने उक्त सभी जगहों पर जांच की। इंस्पैक्टर रविंदर संधू ने बताया कि ई-मेल आने के बाद पुलिस द्वारा सभी स्थलों की गहन जांच की गई है व किसी भी प्रकार की कोई अपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस द्वारा इसके बावजूद सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही धमकी भरी ई-मेल के सोर्स की भी जांच की जा रही है ताकि मेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि गत दिनों बठिंडा देहाती के कई इलाकों में दीवारों पर भी खालिस्तार समर्थक तथा दिलावर ङ्क्षसह के समर्थन में नारे लिखे गए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here