Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Mar, 2020 04:01 PM
मानवीय प्रेम के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास और संत निरंकारी मिशन ने कैप्टन अमरेंदर सिंह को कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई में.....
चंडीगढ़(अश्वनी): मानवीय प्रेम के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास और संत निरंकारी मिशन ने कैप्टन अमरेंदर सिंह को कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई में पंजाब में स्थित अपने-अपने सत्संग घर और निरंकारी भवन बरतने की पेशकश की है। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयत्न में राज्य सरकार की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को फोन करके राज्यों में स्थित सत्संग घरों का प्रयोग करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अपने फील्ड यूनिट्स को हिदायतें जारी कर दीं हैं। इसी तरह संत निरंकारी मिशन के प्रमुख गोबिन्द सिंह ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी जंग में मदद के लिए निरंकारी भवनों और वहां से सहूलतें बरतने की पेशकश की है। संकट की घड़ी में उन्होंने राज्य सरकार की मदद के लिए अपने वालंटियरों की सेवाएं देने की भी पेशकश की।
प्रमुख गुरिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस संबंध में सभी भवनों को हिदायतें जारी की जा चुकीं हैं। मुख्यमंत्री दफ्तर के एक वक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरेंदर सिंह ने दोनों संस्थायों के नेताओं द्वारा मदद की पेशकश के रूप में दिखाए प्रेम की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने इस नाजुक घड़ी में राज्य सरकार को सहयोग देने के लिए दोनों नेताओं का धन्यवाद किया।