Edited By Updated: 17 Feb, 2017 09:10 AM
सतलुज-यमुना लिंक नहर के मामले पर हरियाणा की पार्टी इंडियन नैशनल लोक दल (इनैलो) और पंजाब की सिख स्टूडैंट्स
पटियाला(परमीत/ जोसन) : सतलुज-यमुना लिंक नहर के मामले पर हरियाणा की पार्टी इंडियन नैशनल लोक दल (इनैलो) और पंजाब की सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन आमने-सामने डट गए हैं। जहां इनैलो नेता अभय चौटाला ने 23 फरवरी को नहर की खुदाई का आह्वान किया है, वहीं इसके जवाब में आल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन ने भी नहर भरने और रोष मार्च निकालने का ऐलान कर दिया है।मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इनैलो के ऐलान प्रति चुप्पी पर आल इंडिया सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन के प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने कहा कि ये सभी नेता अब चुप हैं जो एस.वाई.एल. का मुद्दा सिर्फ चुनाव के दौरान उठाते थे। उन्होंने कहा कि 1980 में सिखों ने इसी नहर की खुदाई रोकने के लिए अपना जीवन दिया था अब हम पंजाब के पानी की रक्षा करने का फर्ज पूरा करेंगे।