चुनावी रंजिश में महिला सरपंच के पति की गोलियां मारकर हत्या

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2021 09:57 AM

sarpanch s husband shot dead

तलवंडी पुरदल गांव की सरपंच इंद्रजीत कौर के पति रणदीप सिंह उर्फ गगन (32) की बुधवार की रात को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

भुलत्थ(राजिन्द्र) : तलवंडी पुरदल गांव की सरपंच इंद्रजीत कौर के पति रणदीप सिंह उर्फ गगन (32) की बुधवार की रात को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। भुलत्थ पुलिस को दिए बयान में तलवंडी पुरदल निवासी सुखपाल सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने बताया कि मनजोत सिंह के दादा जोगिन्द्र सिंह लगातार 25 वर्षों से सरपंच थे। इस बार रणदीप सिंह की पत्नी इंद्रजीत कौर को सर्वसम्मति से सभी गांव निवासियों ने सरपंच बना दिया, इसी बात की वह रंजिश रखता था।

PunjabKesari

उसने बताया कि 31 मार्च की रात को करीब 9.15 बजे रणदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव तलवंडी पुर्दल तथा वह और गांव के अन्य व्यक्ति करियाने की एक दुकान के बाहर खड़े थे, तभी छिंदा व कुलदीप सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी तलवंडी पुरदल मनजोत सिंह की हवेली से निकले व कहने लगे कि तुम यहां खड़े क्या कर रहे हो और गालियां देने लगे। इस दौरान हमारी कहा-सुनी हो गई। इतने में मनजोत सिंह, हरभजन सिंह व साबी निवासी तलवंडी पुरदल अपनी हवेली से बाहर आए और रणदीप सिंह पर गोली चला दी। वह इनको छुड़ा रहा था कि मनजोत ने अपने रिवॉल्वर के बट को उसके माथे पर मारा। इस बीच हम दोनों गिर गए। जिसके बाद शोर मचाया तो वे भाग गए। हमें जौहल अस्पताल जालंधर लाया गया, जहां डाक्टरों ने रणदीप को मृत घोषित कर दिया और उसका इलाज चल रहा है।

वहीं रणदीप सिंह पर गोली चलाने वाले हरभजन सिंह, मनजोत सिंह उनके (रणदीप के) ताया जोगिन्द्र सिंह के बेटे व पोते हैं। दूसरी ओर डी.एस.पी. भुलत्थ संदीप सिंह मंड ने कहा कि इस संबंध में शिन्दा, कुलदीप सिंह पुत्र गुरमुख सिंह, मनजोत सिंह पुत्र परमिन्द्र सिंह, हरभजन सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह व साबी पुत्र इंद्रजीत सिंह के खिलाफ धारा 302 और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला भुलत्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!