Edited By Vatika,Updated: 12 Feb, 2019 05:36 PM
पूर्व शिरोमणि कमेटी मैंबर व पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) नेता सरबंस माणकी अपनी ही रिवाल्वर से निकली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
समराला: पूर्व शिरोमणि कमेटी मैंबर व पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) नेता सरबंस माणकी अपनी ही रिवाल्वर से निकली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि उनकी पिस्तौल का कवर ढीला होने के कारण अचानक लोडिड पिस्तौल नीचे गिर गई और गोली चल गई। गोली उनकी जांघ में लगी है, जिसे डॉक्टर आप्ररेट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि माणकी आम आदमी पार्टी (आप) की टिकट पर 2017 में समराला विधानसभा हलके से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहे थे। बाद में वह खैहरा ग्रुप में शामिल हो गए ।