Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 06:45 PM
पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विजय सांपला नेे राष्ट्रीय स्वयंसेेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय नेता रविन्द्र गोसाईं.....
होशियारपुर: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विजय सांपला नेे राष्ट्रीय स्वयंसेेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय नेता रविन्द्र गोसाईं की हत्या की निंदा की करते हुए कहा है कि उनकी हत्या से आरएसएस नेताओं तथा पंजाबियों को सदमा पहुंचा है। गोसाईं की आज सुबह उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
सांपला नेे आज यहांं पत्रकारों से कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आरएसएस नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंनेे कहा कि राज्य सरकार आरएसएस नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराने मेें विफल रही है। जबकि उसे मालूम है कि पिछले साल जालंधर मेें प्रांतीय सह संचालक जगदीश गगनेजा की हत्या की गई थी। गोसाईं की हत्या ने राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। उनकी हत्या आतंकवाद के काले दिनों की याद ताजा करती है।
पंजाब में तेजी से बिगड़ रही है कानून व्यवस्था: खैहरा
विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने भी लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकत्र्ता रविन्द्र गोसाई की हत्या की निंदा की है। खैहरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चाहे किसी भी पार्टी के नेता की हत्या हो, वह राज्य तथा राज्य के लोगों के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल की अपेक्षा कांग्रेस के छह महीनों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ज्यादा बिगड़ी है।
उन्होंने कहा कि अकाली शासन के दौरान आरएसएस नेता ब्रिगेडीयर जगदीश गगनेजा, निरंकारी समुदाय की माता चंद कौर, लुधियाना में सुल्तान मसीह की हत्याएं हुई लेकिन आज तक एक भी अपराधी पकड़ा नहीं गया है। संत रणजीत सिंह ढढरीयां वाले पर भी कातिलाना हमला हो चुका है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) हत्या की वारदातों की निंदा करती है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह लुधियाना में आरएसएस की शाखा से लौट रहे कार्यकत्र्ता रविन्द्र गोसाई की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।