जिस शहंशाह का बचाया था ताज उसने ही मेरा ताज उतारा : संतोष चौधरी

Edited By swetha,Updated: 06 Apr, 2019 12:50 PM

santokh chaudhary

पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जो वन मैन शो चल रहा है, वह ज्यादा देर तक चलने वाला नहीं है।

होशियारपुर(अश्विनी): पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जो वन मैन शो चल रहा है, वह ज्यादा देर तक चलने वाला नहीं है। जिस शहंशाह का मुश्किल की घड़ी में मैंने ताज उतरने से बचाया था उसने ही आज दलित महिला का ताज उतार दिया है। कांग्रेस गरीबों की पार्टी थी, आज अमीरों ने खरीद ली है।

यह बात अपने आवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री संतोष चौधरी ने कही। उन्होंने बताया कि 2014 में होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से उनकी टिकट काटकर महिन्द्र सिंह के.पी. को दे दी गई थी। अब पुन: मुझे टिकट न देकर मेरे साथ अन्याय व धोखा किया गया है। एक प्रश्न के उत्तर में संतोष चौधरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तो अपने मंत्रियों को भी नहीं मिलते हैं। जब मैंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी व ए.आई.सी.सी. की महासचिव आशा कुमारी एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ से भेंट की तो वे एक ही जवाब देते थे कि कांग्रेस में वही होगा जो कैप्टन अमरेन्द्र सिंह चाहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!