बादलों की हालत हुई पतली, टकसाली अकाली भी उतरे बगावत पर : जत्थेदार दादूवाल

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2018 03:45 PM

sant daduwal speak against badal

सरबत खालसा जत्थेदारों द्वारा बरगाड़ी बेअदबी कांड के दोषियों को सजाएं दिलाने व बंदी सिंहों की रिहाई के लिए जत्थेदार ध्यान सिंह मंड के नेतृत्व में बरगाड़ी दाना मंडी में इंसाफ  मोर्चा लगातार जारी है।

जैतो: सरबत खालसा जत्थेदारों द्वारा बरगाड़ी बेअदबी कांड के दोषियों को सजाएं दिलाने व बंदी सिंहों की रिहाई के लिए जत्थेदार ध्यान सिंह मंड के नेतृत्व में बरगाड़ी दाना मंडी में इंसाफ  मोर्चा लगातार जारी है।

जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि इस समय पंजाब की राजनीति में बादलों की हालत पतली हो गई है और टकसाली अकाली नेता भी बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने अपील की कि जो गुरु के प्यारे इंसाफ मोर्चे में अभी तक अपनी हाजिरी नहीं लगवा सके, वे समय रहते गुरु के चरणों में आएं व अपनी हाजिरी दर्ज करवाएं। जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों की बेअदबी को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता और दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इंसाफ मोर्चा तब तक निरंतर जारी रहेगा, जब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों की बेअदबी, बरगाड़ी गोली कांड के दोषियों को सजा व सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों को रिहा नहीं किया जाता।इस दौरान हर रोज की तरह पंजाब भर से हिंदू, मुस्लिम व धार्मिक जत्थेबन्दियों के जत्थों ने इंसाफ मोर्चे में अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर बाबा राजा राज सिंह मालवा तरनादल, बाबा मोहन दास बरगाड़ी, जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, अशोक चुघ श्री मुक्तसर साहिब, भाई बूटा सिंह रणसींह अकाली दल 1920, परमजीत सिंह सहोली, अमृतपाल सिंह मौड़, बल्लम सिंह खोखर उपस्थित थे। स्टेज संचालक की भूमिका रणजीत सिंह वांद्र ने निभाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!