Edited By Vaneet,Updated: 24 May, 2019 06:20 PM
पंजाब में मिली शर्मनाक हार के कारणों की आम आदमी पार्टी (आप) ने समीक्षा करने की बात कही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के पूर्व इंचार्ज संजय...
लुधियाना: पंजाब में मिली शर्मनाक हार के कारणों की आम आदमी पार्टी (आप) ने समीक्षा करने की बात कही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के पूर्व इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि लोगों
का फतवा उनको मंज़ूर है परन्तु पार्टी हाईकमान हार के कारणों पर समीक्षा करेगी। संजय सिंह लुधियाना अदालत में पेशी भुगतने आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में बगावत के कारण ही पंजाब में आम आदमी पार्टी के हारने का मुख्य कारण है।
संजय सिंह ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने मुद्दों को छोड़ कर सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर ही हमले किए और मोदी की जीत भी यही कारण है। लुधियाना से उम्मीदवार तेजपाल सिंह ने एच.एस. फुलका को अपनी हार के लिए जिम्मेदार बताने सम्बन्धित दिए बयान पर संजय सिंह ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।