Edited By Vaneet,Updated: 21 Jan, 2020 03:11 PM
पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व आप आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह बीच जो माननीय अर्जुन सिंह की अदालत में
अमृतसर: पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व आप आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह बीच जो माननीय अर्जुन सिंह की अदालत में जो केस चल रहा है, उसकी सुनवाई अब 1 फरवरी को होगी।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह व आशीष खेतान के विरुद्ध मानहानि केस किया था। इस केस की सुनवाई के तहत माननीय जज ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 1 फरवरी डाल दी है। इस बारे में संजय सिंह के वकील परमिन्द्र सिंह सेठी ने कहा कि संजय सिंह आजकल दिल्ली के विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं और सोमवार को उनको दिल्ली में आयोजित रैली में जाना था, इसलिए वह आज तारीख पर अदालत में नहीं पहुंच सके।