श्री राम मंदिर नवनिर्माण केस पर संघ अपनाएगा समरसता भाव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Nov, 2019 09:28 AM

sangh will adopt harmony on sri ram mandir redevelopment case

निर्णय जो भी हो, संघ उसे स्वीकार कर शासन, प्रशासन से सहयोग के लिए अपने कार्यकर्ताओं को कर रहा है तैयार

जालंधर(स.ह.): श्री राम मंदिर नवनिर्माण मामले (अयोध्या मामला) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समरसता भाव अपनाएगा। इस मामले में निर्णय जो भी हो, संघ कार्यकर्ता व जन साधारण को उसे स्वीकार कर शासन, प्रशासन से सहयोग करना चाहिए। इसके लिए संघ अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रहा है। इस संबंध में देश भर में संघ व उसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे ताकि समाज में कोई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई न हो सके।
PunjabKesari, Sangh will adopt harmony on Sri Ram Mandir redevelopment case
इस संबंध में जालंधर के संघ मुख्यालय पीली कोठी में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संघ की समरसता भाव की नीति को अपनाने का आग्रह किया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर संतुलित बयानबाजी और प्रतिक्रिया के लिए अनुरोध किया गया। अपनी प्रतिक्रिया से किसी भी भड़काऊ बयानबाजी या शक्ति प्रदर्शन से बचने का आग्रह किया गया। इसके लिए समाज में जागरूकता लाने व आपसी संवाद को प्राथमिकता देने पर भी विस्तृत चर्चा की गई, ताकि कोई भी संगठन देश के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का कुप्रयास न कर सके।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!