Edited By Tania pathak,Updated: 08 Feb, 2021 05:56 PM
उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर गिरने के बाद में आई बाढ़ के कारण समराला के गांव पूरबा के 4 युवक लापता हो गए।
समराला (गर्ग): उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर गिरने के बाद में आई बाढ़ के कारण समराला के गांव पूरबा के 4 युवक लापता हो गए। इस गांव से आधा दर्जन के करीब युवक पिछले लंबे समय से यहां अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए जाते थे।
ब्लॉक समिति समराला के चेयरमैन अजमेर सिंह पूरबा और गांव पूरबा के सरपंच जगरूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कुलबीर सिंह (28) पुत्र बहादुर सिंह, सुखविंदर सिंह (45) पुत्र राम आसरा, केवल सिंह (45) पुत्र करनैल सिंह और सुखविंदर सिंह (47) पुत्र ज्वाला सिंह लापता बताए जा रहे हैं।
इनके साथी नायब सिंह पुत्र करनैल सिंह, हरपाल सिंह पुत्र बहादुर सिंह अन्य से पारिवारिक सदस्यों की लगातार बातचीत हो रही है। इस मौके नायब सिंह ने फोन पर बातचीत करते बताया रविवार होने के कारण उन दोनों ने काम से छुट्टी कर ली थी, जबकि उनके 4 साथी काम पर चले गए और इस हादसे का शिकार हो गए। इस समय तहसील समराला के गांव पूरबा में शोक की लहर है। गांववासियों की तरफ से इनके सही होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।