शिअद (फिरोजपुर) ने किया चक्का जाम, पुलिस पर सही पर्चा दर्ज न करने का लगाया आरोप

Edited By Updated: 04 May, 2017 12:53 AM

saiad did not file a clandestine jam the police did not enter the right papers

फिरोजपुर के गांव रुकन शाह वाला में अकाली नेता बलविन्द्र सिंह के पारिवारिक सदस्यों पर.....

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर के गांव रुकन शाह वाला में अकाली नेता बलविन्द्र सिंह के पारिवारिक सदस्यों पर हुई फायरिंग और गोलीकांड में मारे गए उसके पिता हरनाम सिंह और भाई जोगिन्द्र सिंह के मामले को लेकर बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और वर्करों ने पूर्व विधायक हलका देहाती फिरोजपुर जोगिन्द्र सिंह जिंदू, गुरुहरसहाय के शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान, जीरा के चेयरमैन अवतार सिंह मिन्ना और पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान सुखपाल सिंह नन्नू के नेतृत्व में चुंगी नंबर 7, फिरोजपुर छावनी पर विशाल रोष धरना दिया और कैप्टन सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर चक्का जाम किया। 

रोष प्रकट करते पूर्व विधायक जोगिन्द्र सिंह जिदा, वरदेव सिंह नोनी मान, चेयरमैन अवतार सिंह मिन्ना और सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बदला लेने वाली भावना के साथ काम करते अकाली नेताओं पर अत्याचार कर रही है और अकालियों पर झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के नेता बलविन्द्र सिंह पर कांग्रेसी द्वारा जानलेवा हमला करना और उसके भाई व पिता की गोलियां मार कर हत्या करना इसकी जिंदा मिसाल है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फिरोजपुर पुलिस ने बलविन्द्र सिंह द्वारा दिए बयानों अनुसार मुकद्दमा दर्ज नहीं किया और दर्ज मुकद्दमे में हत्यारों को बचाने की कोशिश की गई है। फिरोजपुर पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। धरनाकारियों ने तुरंत सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। चक्का जाम के कारण फिरोजपुर, अबोहर, फाजिल्का, गंगानगर आदि से जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, दिल्ली आदि की ओर जाने व उधर से फिरोजपुर आने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!