Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 11:59 AM
मानवता की सेवा में पहले कई जिलों में अन्न-जल सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा इंडियन रैडक्रास सोसायटी के सहयोग से चलाए जा रहे ‘साडी रसोई’ प्रोजैक्ट के
जगराओंभंडारी): मानवता की सेवा में पहले कई जिलों में अन्न-जल सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा इंडियन रैडक्रास सोसायटी के सहयोग से चलाए जा रहे ‘साडी रसोई’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत निर्धन लोगों के लिए 10 रुपए में पेट भर खाना परोसने की लड़ी के अंतर्गत आज ट्रस्ट की ओर से सिविल अस्पताल जगराओं में भी यह सेवा शुरू की गई है।
इसका शुभारंभ आज ए.डी.सी. जगराओं महिंद्र पाल, मैडम स्वाति टिवाना जी.ए. टू डी.सी. लुधियाना, एस.डी.एम. जगराओं राम सिंह, मनमोहन कौशिक नायब तहसीलदार, डा. सुखजीवन कक्कड़ एस.एम.ओ. व ट्रस्ट के प्रधान शिव राम सरोय, डा. सीमा जैन सचिव तथा अन्य सदस्यों ने अपने कर-कमलों से शुरू करके अस्पताल में दाखिल मरीजों, उनके रिश्तेदारों इत्यादि को 10 रुपए की थाली में पेट भर खाना परोसा। अन्न-जल सेवा ट्रस्ट के प्रधान शिव राम सरोय, सचिव डा. सीमा जैन ने बताया कि सिविल अस्पताल जगराओं के एस.एम.ओ. डा. सुखजीवन कक्कड़ की प्रेरणा से ट्रस्ट ने सब-डिवीजन स्तर पर पहला प्रोजैक्ट सिविल अस्पताल जगराओं में शुरू किया है। उन्होंने बताया कि 10 रुपए में पेट भर भोजन सिविल अस्पताल जगराओं में केवल दोपहर को 12 से 3 बजे तक परोसा जाएगा।