सुखबीर बादल देश का सबसे बड़ा गप्पीः धर्मसोत

Edited By Vatika,Updated: 14 Nov, 2018 05:47 PM

sadhu singh dharamsot

कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत  ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए उन्हें  देश का सबसे झूठा और गप्पी बताया है।

पटियाला (जैन): कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए उन्हें  देश का सबसे बड़ा झूठा और गप्पी बताया है।
PunjabKesari image, सुखबीर सिंह बादल इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड

सुखबीर को बताया सबसे बड़ा झूठा 

यहां मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मसोत ने कहा कि सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया बेबुनियाद बयानबाजी करके राज्य का माहौल ख़राब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर देश का सबसे झूठा और गप्पी है, जिसने 10 साल तक पंजाब के लोगों को पीटा और लूटा है। अब राजनीति में रहने के बावजूद सत्ता से बाहर होकर कुर्सी के सपने ले रहा है। अपने पिता प्रकाश सिंह बादल को पिता समान कह कर लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 
PunjabKesari image, image, सुखबीर सिंह बादल इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड, प्रकाश सिंह बादल फोटो
धर्मसोत ने कहा कि अब सुखबीर के कारण ही प्रकाश सिंह बादल के बचपन के राजनीतिक मित्र साथ छोड़ गए हैं। बादल पुत्र मोह में पार्टी के इतिहास को कलंकित कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को कोई राजनीतिक समझ नहीं है। इस मौके पर ज़िला कांग्रेस समिति जनरल सेक्रेटरी अमरदीप सिंह खन्ना, नरिन्दरजीत सिंह भाटिया, गौतम बातिश एडवोकेट (पूर्व कौंसिल प्रधान) और अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!