Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2020 03:33 PM
सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी सुखजिंदर सिंह का आज निधन हो गया।
अमृतसर (दीपक शर्मा): सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी सुखजिंदर सिंह का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज गुरु राम दास चैरिटबल अस्पताल में चल रहा था और आज सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
सिंह साहब ज्ञानी सुखजिन्दर सिंह के निधन पर मशहूर शख़्सियतों ने शोक व्यक्त किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने सिंह साहिब ज्ञानी सुखजिंदर सिंह के निवासस्थान पहुंच कर उनके परिजनों के साथ दुख सांझा किया।
वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से तेजा सिंह समुद्री हाल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी सचिव महेन्दर सिंह आहली, वधीक सचिव सुखदेव सिंह भूराकोहना, शिरोमणि समिति के प्रवक्ता कुलविन्दर सिंह रमदास आदि मौजूद थे। वहीं शोक के तौर पर शिरोमणि समिति के दफ़्तर दोपहर तक के लिए बंद रखे गए।