लापता युवती का भाखड़ा नहर से मिला श/व, परिजनों ने युवक पर लगाए आरोप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Aug, 2026 02:10 PM

rupnagar missing girl found in bhakra canal

सिटी पुलिस एस.एच.ओ. पवन कुमार के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर नूरपुर बेदी निवासी गौरव नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रूपनगर(विजय): शहर से पिछले कुछ दिनों से लापता 21 वर्षीय लड़की का शव भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि एक युवक द्वारा लगातार पीछा करने और परेशान करने की वजह से उसने यह कदम उठाया।

सिटी पुलिस एस.एच.ओ. पवन कुमार के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर नूरपुर बेदी निवासी गौरव नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की मां ने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत उनकी बेटी पिछले 6 महीनों से काफी मानसिक तनाव में थी। पूछने पर उसने बताया था कि गौरव उस पर शादी का दबाव बना रहा है और मना करने के बावजूद लगातार तंग कर रहा है।

घटना वाले दिन यानी 13 अगस्त को वह सुबह 6 बजे काम के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच करने पर पता चला कि आरोपी युवक उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। परिजनों ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

रात करीब 8 बजे आरोपी ने खुद फोन कर परिजनों को सूचित किया कि लड़की ने उसे आखिरी वीडियो कॉल की है। इसके बाद आरोपी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!