Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Aug, 2026 06:00 PM

इस संबंध में नगर कौंसिल रूपनगर के प्रधान इंद्रपाल सिंह राजू सत्याल और ब्लॉक समिति रूपनगर के चेयरमैन मलकीत सिंह भंगू ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में हलके में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है।
रूपनगर(विजय): रूपनगर हलके के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा लगातार शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत रूपनगर शहर के निवासियों को लंबे समय से पेश आ रही पार्किंग की समस्या का समाधान करते हुए ब्लॉक समिति रूपनगर की लंबे समय से खस्ताहाल जगह को पक्का कर पार्किंग के लिए तैयार किया गया है। यह पार्किंग स्थल शहर की पहली बड़ी पार्किंग के रूप में लोगों को समर्पित किया गया।
इस संबंध में नगर कौंसिल रूपनगर के प्रधान इंद्रपाल सिंह राजू सत्याल और ब्लॉक समिति रूपनगर के चेयरमैन मलकीत सिंह भंगू ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में हलके में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान का काफी समय से समुचित उपयोग नहीं हो रहा था, उसे पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करना शहर की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
उन्होंने कहा कि रूपनगर शहर में पार्किंग की कमी के कारण लोगों खासकर दुकानदारों व ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नई पार्किंग के निर्माण से लोगों को वाहन पार्क करने के लिए सुविधाजनक जगह मिलेगी और इसका सीधा लाभ शहर के व्यवसाय को भी मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्किंग सुविधा से बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और दुकानदारों का कारोबार भी बढ़ेगा।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष परविंदरपाल सिंह बिंटा ने पार्किंग स्थल के निर्माण पर शहरवासियों को मुबारकबाद दी और कहा कि शहर को इस सुविधा की लंबे समय से जरूरत थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्किंग स्थल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। इस मौके पर प्रखंड समिति के सभी सदस्यों के अलावा शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here