Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 11:58 AM
स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी दुखद घटना को रोकने के उद्देश्य से ए.डी.जी.पी. रोहित चौधरी और थाना जी.आर.पी. फरीदकोट के एस.एच.ओ. बलवीर सिंह की हिदायतों पर आज जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. की तरफ से रेलवे ..........
कोटकपूरा (नरिन्द्र): स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी दुखद घटना को रोकने के उद्देश्य से ए.डी.जी.पी. रोहित चौधरी और थाना जी.आर.पी. फरीदकोट के एस.एच.ओ. बलवीर सिंह की हिदायतों पर आज जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. की तरफ से रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रैस की तलाशी ली गई। इस दौरान मुसाफिरों के सामान की जांच करने के अलावा उनसे पूछताछ भी की गई। इसके अलावा रेलवे प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों और अन्य लोगों की भी जांच की गई।
जी.आर.पी. कोटकपूरा चौकी इंचार्ज तरलोक सिंह ने बताया कि जांच दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। इस मौके पर ए.एस.आई. जसवीर कौर, तरलोक सिंह जी.आर.पी. चौकी इंचार्ज, गुरसेवक सिंह, जगसीर सिंह, कुलविन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, देव राज और रेशम सिंह के अलावा आर.पी.एफ. का स्टाफ उपस्थित था।