गुज्जर के डेरे में घुसे चोर, बकरी का बच्चा छोड़ मोबाइल-नकदी लेकर फरार

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2026 09:34 AM

robbery at gurdaspur

एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): तालिबपुर गांव में रात के समय गुज्जर परिवार के डेरे में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर पहले पशुओं के तबेले से बकरी का बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आहट होने पर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने घर की शैड से मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस को दिए बयान में तालिबपुर निवासी गुलाम नबी पुत्र यूसुफ ने बताया कि वह गुज्जर समुदाय से संबंधित है और भैंस व बकरियां पालकर दूध बेचने का काम करता है। घटना वाली रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। करीब रात 2:30 बजे उसे पशुओं के तबेले से बकरी के बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि एक युवक बकरी का बच्चा उठाकर तबेले से बाहर निकल रहा था। शोर मचाने पर आरोपी बकरी के बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान घर की शैड से दो अन्य व्यक्ति बाहर निकले और बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में बैठकर भाग गए।

शिकायतकर्ता ने जब घर की जांच की तो शैड से एक सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल फोन और कुछ नकदी गायब मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मामले में नानोनंगल, दीनानगर निवासी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नानोनंगल निवासी कुलदीप सिंह और लोहगढ़ निवासी काला फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!