पैट्रोल पंप के कर्मचारी पर हमला कर 10.45 लाख रुपए लूटे

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2018 11:22 AM

robbery

नाभा पटियाला रोड पर सुबह 10.45 बजे रिलायंस पैट्रोल पंप के सेल्समैन जगसीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव रोहटा पर हमला कर 2 अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरे 10.45 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए।

नाभा (जैन/ गोयल) : नाभा पटियाला रोड पर सुबह 10.45 बजे रिलायंस पैट्रोल पंप के सेल्समैन जगसीर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव रोहटा पर हमला कर 2 अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरे 10.45 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के एस.एच.ओ. इंस्पै. सुखराज सिंह घुम्मण और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सेल्समैन जगसीर को घायल हालत में सिविल अस्पताल एमरजैंसी में दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस कप्तान (डी) मनजीत सिंह बराड़ अन्य अधिकारियों समेत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ धारा 382 आई.पी.सी. अधीन मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!