Edited By Kamini,Updated: 22 Jul, 2022 03:48 PM
पंजाब में आए दिन लूट के मामले सुनने को मिल रही हैं।
जालंधर: पंजाब में आए दिन लूट के मामले सुनने को मिल रही हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा हैं जहां लुटेरों ने एक पैट्रोल पंप को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार लुटेरे गांव दोसांज कला गांव में गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप पर हजारों की नकदी लूट फरार हो गए। लुटेरे सफेद रंग की स्विफ्ट रंग की कार में आए थे। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है।
पेट्रोल पंप के कर्मचारी रजेश कुमार ने बताया कि रात के 3 बजे एक कार में 3 लुटेरों सवार होकर आए उनमें से 2 बाहर निकले थे। लुटेरों ने कर्मचारी से कहा कि 1000 रुपए का पेट्रोल डाल दो। इसके बाद दोनों ने में से एक के पास रिवाल्वर और दुसरे पास तेजधार हथियार था। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर उससे 6-7 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। इस घटना के दौरान कर्मचारी बाल बाल बच गया। दूसरा कर्मचारी अंदर कैबिन में था जब उसने देखा तो इन लुटेरों पीछा करने के लिए उनके पीछा भागा। लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here