Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 09:12 AM
इंडस्ट्रीयल एरिया के फेज-7 की भारतीय स्टेट बैंक में हुई लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस इंडस्ट्रीयल एरिया के फेज-7 की भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) की शाखा से एक नकाबपोश लुटेरे ने गन प्वाइंट पर करीब 7 लाख रुपए...
मोहालीः इंडस्ट्रीयल एरिया के फेज-7 की भारतीय स्टेट बैंक में हुई लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस इंडस्ट्रीयल एरिया के फेज-7 की भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) की शाखा से एक नकाबपोश लुटेरे ने गन प्वाइंट पर करीब 7 लाख रुपए की लूट की थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने आढ़तियों से कर्ज लिया हुआ था तथा आढ़ती उससे पैसा मांग रहे थे। जिसके कारण आरोपी ने बैंक की लूट को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी भटिंडा का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी ने एल.एल.बी. की पढ़ाई की हुई है।
घटना मंगलवार दोपहर अढ़ाई बजे घटी। एक युवक जिसने चेहरा कपड़े से ढका था और लाल रंग की टोपी पहनी थी वह हवाई फायर करता हुआ बैंक में घुसा। उसने बैंक कर्मियों की तरफ पिस्टल की और पैसे मांगने लगा। डर के मारे कर्मी सभी कर्मी उसे कैश देने लगे। कैश को बैग में डाल आरोपी बैंक से जैसे ही निकला तो बैंक का सीनियर अधिकारी व अन्य कर्मी उसके पीछे दौड़े। आरोपी अपनी फॉक्सवेगन कार में बैठने लगा तो बैग से नोटों की एक गड्डी नीचे गिरी जिसे उसने उठाया और फिर कार स्टार्ट कर भागने लगा।
वहीं बैंक का पियन जब आरोपी के पीछे दौड़ा तो भागते समय आरोपी ने तेजी से कार से उसे टक्कर मार दी। इस कारण पियन को काफी चोटें लगीं। फरार होते समय आरोपी की कार खंभे से भी टकरा गई व कार का बंपर व नंबर प्लेट टूट कर वहीं गिर गए। नंबर प्लेट पर हिमाचल का नंबर था जो फर्जी निकला।