Edited By Vatika,Updated: 17 Apr, 2018 09:35 AM
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर चल रहे रोडरेज केस को राजनीतिक रंग देकर इंसाफ में देरी का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। मृतक गुरनाम सिंह के बेटे नरदेवइंद्र सिंह ने आरोप लगाए हैं कि केस वापस लेने के लिए उनको लालच व धमकियां दी जा...
चंडीगढ़: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर चल रहे रोडरेज केस को राजनीतिक रंग देकर इंसाफ में देरी का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। मृतक गुरनाम सिंह के बेटे नरदेवइंद्र सिंह ने आरोप लगाए हैं कि केस वापस लेने के लिए उनको लालच व धमकियां दी जा रही हैं।
क्या उनका पैसा हमारे पिता को वापस ले आएगा?
परिवार ने मीडिया व राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया है कि उन पर बीते इस दुखद वृतांत को राजनीतिक रंग न दिया जाए। चंडीगढ़ में नरदेवइंद्र सिंह ने कहा कि हम उन्हें पूछना चाहते हैं कि क्या उनका पैसा हमारे पिता को वापस ले आएगा? क्या उनका पैसा मेरी वृद्ध मां के जख्मों को भर देगा?
राष्ट्रीय टैलीविजन पर मिल रही धमकियां
उनकी कठोरता व बेरहम रवैया देखकर हैरानी होती है कि किसी ने एक बार भी इस घटना के लिए माफी नहीं मांगी है, उलटा हमें अपमानित किया जा रहा है। हत्या करने वाले को कैबिनेट का पद दिया गया व वह हमें राष्ट्रीय टैलीविजन पर धमकियां दे रहा था। जो व्यक्ति एक बुजुर्ग की जान ले सकता है, क्या वह लोगों का
नुमाइंदा बन कर पंजाब के लोगों के साथ इंसाफ कर सकता है।