Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2021 03:33 PM
जगराओं के तहसील रोड ओवरब्रिज पर गत दिवस हुए भयानक सड़क हादसे दौरान गांव रामगढ़ भुल्लर के रहने वाले किसान निरभै सिंह (60) की मौत हो गई।
जगराओं (राज): जगराओं के तहसील रोड ओवरब्रिज पर गत दिवस हुए भयानक सड़क हादसे दौरान गांव रामगढ़ भुल्लर के रहने वाले किसान निरभै सिंह (60) की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक मृतक किसान निरभै सिंह अपनी बेटी के साथ जगराओं के एक निजी अस्पताल में बीमार पिता के लिए रोटी लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार वाहन के साथ निरभै सिंह के मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।
यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही निरभै सिंह की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी का बाल-बाल बचाव हो गया। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। छोटे हाथी का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक किसान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान किसानी आंदोलन में अपना अहम योगदान दे रहा था। इस हादसे के बाद में मृतक किसान का परिवार काफी शोकग्रस्त है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here