Edited By Vaneet,Updated: 05 Apr, 2019 03:37 PM
गुरु नानक मिशन चौक वुडलैंड शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर...
जालंधर(रमन उप्पल): गुरु नानक मिशन चौक वुडलैंड शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण एक्टिवा सवार दलजीत सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी आबादपुरा, गंभीर रूप में घायल हो गया। जिसको लोगों की सहायता से अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना-4 के ए.एस.आई. हरदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस घटना स्थान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर रही है जिससे गाड़ी का पता चल सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।